मुंह की बदबू से टेंशन फ्री करे घरेलू उपचार मुंह की बदबू (bad breath) काफी शर्मनाक अनुभव होता है और यह आपके आत्मविश्वास में कमी भी ला सकता है। मुंह से बदबू आने का कारण है – जीभ के पीछे और दांतों के बीच में बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया का पनपना। बैक्टीरिया पैदा होने के निम्न कारण हो सकते हैं – सुगंधित खाद्य पदार्थों का सेवन, धूम्रपान, मुंह का सूखापन, मसूड़ों की बीमारी, खाने के बाद ठीक से मुंह न धोनाआदि। कुछ मेडिकल कंडीशन जैसे साइनस के कारण भी यह समस्या हो सकती है। इसलिए मुंह में बदबू आने से बचने के लिए मुंह को साफ़ रखना बेहद जरुरी होता है। नियमित रूप से दांतों पर ब्रश करें और जीभ को साफ रखें। सांसों को फ्रेश रखने के लिए दिनभर जरूरत अनुसार पानी पीना भी जरूरी होता है। साथ ही, खाने के बाद अपने मुंह को पानी से अच्छी तरह से कुल्ला करें। इससे दांतों के बीच में फसे भोजन के कण बाहर निकल जायेंगे। इसके आलावा कुछ घरेलू उपचारों के माध्यम से भी मुंह की बदबू का इलाज किया जा सकता है। इनमें से 10 सबसे कारगर इलाज नीचे दिए जा रहे हैं – 1. सौंफ सौंफ काफी अच्छे माउथ फ्रेशनर की तरह काम करती है, इस...